{"product_id":"ahindi-bhashi-sahityakara-ki-hindi-rachnaea","title":"अहिन्दी भाषी साहित्यकारों की हिन्दी रचनाएँ | Ahindi Bhashi Sahityakara Ki Hindi Rachnaea","description":"\u003cp\u003eइस पाठ्यपुस्तक में छात्रों की रुचि को ध्यान में रखते हुए गद्य की विधाओं को तो महत्व दिया ही गया है, उसी के साथ-साथ पद्य को भी समाविष्ट किया गया है । इस पाठ्यपुस्तक में सर्वप्रथम कहानी विधा को लिया गया है क्योंकि मनुष्य पूर्व से ही कहानी कहने, पढ़ने एवं सुनने का आदी रहा है । उसी प्रकार महाराष्ट्र के मराठीभाषी लेखकों ने नाटक, निबंध, संस्मरण के साथ ही व्यंग्य में भी अपनी पहल की है; जिन्हें उनके द्वारा लिखित साहित्य के माध्यम से पहचाना जा सकता है । साथ ही उनके द्वारा लिखित कविताओं को भी समाविष्ट किया गया है । अहिन्दी भाषी लेखकों की एक लंबी परंपरा महाराष्ट्र में देखने को मिलती है जिनसे मात्र महाराष्ट्र ही परिचित न होकर भारतभर के साहित्यकार परिचित है जैसे : डॉ. दामोदर खडसे, रेखा बैजल, सुशीला टाकभौरे, डॉ. विश्वास पाटिल, डॉ. राम प्रकाश, प्रो. अरुण पाटिल, सुरेश नारायण कुसुंबीवाल, सुधीर ओखदे, डॉ. दिलीप पटेल, डॉ. सुभाष महाले, डॉ. उर्मिला पाटिल, भगवान् वैद्य (प्रखर) आदि ।\u003c\/p\u003e","brand":"Atharva Publications","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68281406947411,"sku":"9.78936E+12","price":195.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0662\/6489\/1475\/files\/A_20hindi_20Bhashi_20Lekhako_20ki_20Hindi_20Rachanaye_20front.jpg?v=1795505297","url":"https:\/\/store.thepustakwala.com\/products\/ahindi-bhashi-sahityakara-ki-hindi-rachnaea","provider":"The Pustakwala Bookstore","version":"1.0","type":"link"}