Skip to product information
How to control the uncontrollable | हाऊ टू कंट्रोल द अनकंट्रोलेबल (Hindi)
Sale price  Rs. 224.00 Regular price  Rs. 299.00
Pages: -
Language: Hindi

"हम अपने नियंत्रण से बाहर की चीज़ों को जितना अधिक महत्व देते हैं, उतना ही हमारा नियंत्रण कम होता जाता है।" - एपिक्टेटस जीवन में कठिन परिस्थितियाँ तो आएँगी ही, यही मनुष्य होने की सच्चाई है। लेकिन अगर उनका और अधिक मजबूती से सामना करने का कोई रास्ता हो तो ? वह रास्ता है-स्टोइक दर्शन । यह प्राचीन यूनानी विचारधारा आज भी उतनी ही उपयोगी है, जितनी दो हजार वर्ष पहले थी। इसका मूल उद्देश्य एक ही है-हमें बेहतर जीवन जीने में मदद करना। स्टोइक दर्शन का स्वर्णिम नियम कहता हैः "हम बाहरी घटनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकते, लेकिन उनके प्रति कैसी प्रतिक्रिया देनी है, यह हम तय कर सकते हैं।" व्यावहारिक दार्शनिक और साहसी व्यक्तित्व बेन ऑल्ड्रेिज स्टोइक विचारों के 10 महत्वपूर्ण सिद्धांतों के माध्यम से बताते हैं कि हम अधिक लचीला, संतुलित और सक्षम जीवन कैसे बना सकते हैं। यह पुस्तक केवल सोचने के लिए नहीं, बल्कि कदम उठाने के लिए है। बेन आपको कुछ चुनौतीपूर्ण, लेकिन उपयोगी अभ्यास भी सुझाते हैं, जिनके माध्यम से आप स्टोइक दर्शन को अपने जीवन में उतार सकते हैं। जैसे- अपनी एंटी-बकेट लिस्ट तैयार करना जानबूझकर थोड़ी असहजता का अनुभव करना निष्पक्ष दृष्टिकोण विकसित करना अपनी मृत्यु के बारे में विचार करना (मेमेंटो मोरी) "आपका नियंत्रण आपके मन पर है-बाहरी घटनाओं पर नहीं। इसे पहचान लीजिए और आपको अपने भीतर की वास्तविक शक्ति का पता चल जाएगा।" - मार्कस ऑरेलियस बेन ऑल्ड्रिज के बारे में बेन ऑल्ड्रिज व्यावहारिक दर्शन, कम्फर्ट ज़ोन, मानसिक स्वास्थ्य और साहस जैसे विषयों पर लिखते हैं। अपने चुनौतीपूर्ण और अनूठे प्रयोगों के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं।

Pickup available at HO

Usually ready in 24 hours

How to control the uncontrollable | हाऊ टू कंट्रोल द अनकंट्रोलेबल (Hindi)

Default Title

HO

Pickup available, usually ready in 24 hours

C6, Harismriti Apartments
Hari Smruti Apartment Road, Besides IDBI Bank Ganeshnagar, Gulwani Maharaj Road, Erandwane
411004 Pune MH
India

+919850224499

You May Also Like